झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता में चल रहा इलाज

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी. उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक गुरुवार को बिगड़ गयी. उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

2020 में कोरोना से संक्रमित होने पर हुए थे भर्ती

वर्ष 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित हो गए थे. पहले ये होम कोरेंटिन थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था.