झारखंड पुलिस के समक्ष 15 लाख के इनामी नक्सली दुर्योधन ने किया आत्मसमर्पण। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को एक और बड़ा झटका लगा है।

15 लाख का इनामी दुर्योधन महतो ने किया आत्मसमर्पण, कई नक्सली घटनाओं को दिया था अंजाम

झारखंड पुलिस के समक्ष नक्सली दुर्योधन महतो ने आत्मसमर्पण कर दिया है. शुक्रवार को आईजी अभियान अमोल होमकर की ओर से समारोह का आयोजन किया गया, जहां इनामी नक्सली दुर्योधन ने आत्मसमर्पण किया है.