google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingअपराधझारखंडरांची

राजधानी राँची में छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बना सहेलियों को भेजा,फिर बुला किया दोबारा दुष्कर्म…

–चुटिया थाना में नाबालिग ने दर्ज कराई प्राथमिकी,पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

राँची।राजधानी राँची में 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने पहले कॉल कर जान पहचान बढ़ाई,फिर उसे जबरन स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं दुष्कर्म करने के बाद उसका हाथ,पैर व मुंह बांध होटल में छोड़ भाग गया। छात्रा किसी तरह से अपने हाथ, पैर खोल वहां से निकली और हॉस्टल पहुंची। आरोपी युवक ने दुष्कर्म करने के दौरान छात्रा का अश्लील तस्वीर व वीडियो भी बना ली। जिसे उसने छात्रा की सहेलियों को भेज ब्लैक मेल किया और दोबारा दुष्कर्म किया। इस संबंध में छात्रा ने चुटिया थाना में सात फरवरी को आरोपी युवक अनिकेत उर्फ मुंधीर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक के पर दुष्कर्म की धारा के साथ साथ पोस्को की भी धारा लगाई गई है। वह मूल रूप से सरसा बिहार का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
छात्रा ने पुलिस को बताया धमका कर किया दुष्कर्म

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2022 में पहली बार उसे एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले का कॉल काटने के बाद वह लगातार उसे अलग अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करने लगा। उसे कॉल मुंधीर कुमार ही अक्सर करता था। एक दिन उसने कहा कि वह महाराष्ट्र में रहता है उससे मिलने राँची आ रहा है। 9 दिसंबर 2022 को वह राँची आकर कहने लगा कि वह उसे लेने के लिए उसके हॉस्टल आ रहा है। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने कहा कि वह आकर हॉस्टल के सामने हंगामा करने लगेगा। डर से छात्रा उसके साथ चली गई। वह छात्रा को स्टेशन रोड स्थित अशोका होटल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ, पैर व मुंह बांध वहां से निकल गया। छात्रा किसी तरह से वहां से निकली और अपने हॉस्टल आई। डर से छात्रा अपने माता पिता को इसकी जानकारी नहीं दे पाई। इसके बाद आरोपी युवक अक्सर उसके हॉस्टल के पास आकर उसे परेशान करने लगा।

छात्रा उसके कहे पर नहीं गई तो सहेलियों को भेजा अश्लील तस्वीर

आरोपी युवक ने तीन फरवरी को फिर उसे राँची रेलवे स्टेशन आने के लिए कहा। नहीं आने पर उसने उसकी तस्वीर वायरल करने की भी धमकी दी। जब छात्रा नहीं गई तो उसने, छात्रा की सहेलियों को अश्लील तस्वीर भेज दी। छात्रा कॉलेज से हॉस्टल पहुंची तो उसकी सहेलियों ने तस्वीर दिखाई। डर से छात्रा फिर आरोपी युवक के पास पहुंची। आरोपी युवक फिर उसे जबरन स्टेशन रोड स्थित राजधानी होटल में ले गया और उके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके साथ मारपीट किया और उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गया। 4 फरवरी को छात्रा ने हिम्मत जुटा अपने पिता को इस बात की जानकारी दी और फिर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस सम्बंध में सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।छात्रा का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया गया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।वहीं दोनों होटलों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close