google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingगयाझारखंडबिहार

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी कार में लगी आग,जिंदा जल गई पत्नी,पति किसी तरह कार से बाहर निकला..

गया।बिहार के गया जिले में गुरुवार की देर रात टिकारी-कुर्था के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुर्था-टिकारी मार्ग पर कैलाश मठ गांव के निकट सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला जिंदा जल गई। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। हालांकि, उसका पति किसी तरह से अपनी जान बचा ली पर वह अपनी पत्नी की जान नहीं बच पाई। मृतका टिकारी के मऊ गांव की राम कुमार की पत्नी संगीता देवी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार गया से टिकारी-कुर्था मार्ग से मऊ की ओर जा रही थी। रास्ते में कैलाश मठ के पास बनी पुलिया से कार अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहराई में जा गिरी। यही नहीं कार के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। कार तेजी से जलने लगी। वह धू-धूकर जलने लगी। कार चला रहे राम कुमार किसी तरह बाहर निकले व पत्नी को जलती हुई कार से बाहर निकालने की कोशिश की पर आग की लपटों के सामने उनकी एक नहीं चल सकी।

इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक राम कुमार की पत्नी कार में बुरी तरह से जल चुकी थी। दुर्घटना की सूचना के बाद टिकारी से दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। टिकारी थानेदार श्रीराम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग बुझाए जाने के बाद महिला की जली हुई लाश को बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना की खबर मऊ गांव में पहुंची तो गांव के लोग दंग रह गए। बड़ी संख्या में लोग रात के समय घटना स्थल पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button
Close