google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingअपराधझारखंडधनबाद

आईआरबी महिला जवान को पति ने मारी गोली,रिम्स में भर्ती,पति गिरफ्तार,पति को छोड़कर पति के जीजा से बनाया सम्बन्ध,चार माह की गर्भवती …..

 

राँची।जिले के मांडर थाना क्षेत्र में आईआरबी की एक महिला सिपाही जो लातेहार जिले में पोस्टेड है उनको गोली मारने की घटना घटी है।गोली उसके पति ने ही मारी है।महिला जवान को रिम्स में भर्ती किया गया है।घटना मांडर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मांडर थाना क्षेत्र के कोराम्बी सकरपदा गांव निवासी आईआरबी 4 की महिला सिपाही परदेशिया तिर्की को उसके पति मंगल कुजूर उरांव ने गोली मार दी।गोली लगने से घायल परदेशिया को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर घायल महिला सिपाही परदेसिया तिर्की ने मांडर थाना पुलिस अपना बयान दिया है।महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2015 में गांव के ही मंगल कुजूर पिता बिरसा कुजूर से प्रेम विवाह हुई थी।शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई होती थी। दो तीन साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।दोनों के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी।

इसी बीच उसका एक साल से उसका संबंध पति के एक जीजा से हो गया जो आर्मी में जम्मू में पोस्टेड है।उसके साथ उसका सम्बन्ध है।घायल महिला सिपाही ने बयान के बतायी की वो वर्तमान में चार महीने की गर्भवती भी है।शुक्रवार की सुबह अपने घर मे अकेली थी और घर का बर्तन धो रही थी कि उसी क्रम मंगल कुजूर आया और गाली-गलौज धमकी देते हुए महिला के साथ मारपीट करने लगा और मंगल तिर्की ने पिस्तौल निकालकर दो गोली मार दी। मंगल तिर्की गोली मारकर भाग और जख्मी होकर गिर गई।वहीं बताया को परदेसिया ने तलाक की अर्जी न्यायालय में दी थी।इसी बीच आरोपी ने आज सुबह घटना को अंजाम दिया है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव ने बताया कि गोली मारने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close