google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingअपराधगयाबिहार

गया में बेखौफ अपराधियों ने जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की गोली मारकर की हत्या

 

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदरा बीघा में सत्तारूढ़ दल जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात वह किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका और गोलियों से छलनी कर दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पतला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जदयू जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू नेता को 6 गोलियां लगी है। शुक्रवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, जब बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सुनील सिंह को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Close