google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingगिरिडीहझारखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत में 65466 मामलों का हुआ निष्पादन

 

गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 65466 मामलों का निष्पादन किया गया।
प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए कुल 13 पीठों का गठन किया गया था। जिसमें सभी पीठों के पीठासीन पदाधिकारियों ने अपने-अपने पीठों में आवंटित मामलों को निष्पादित किया। बताया कि इस दौरान प्री लिटिगेशन के 60,360 एवं लंबित मामले 5,106 सहित कुल 65,466 मामलों का निष्पादन किया गया है। जिसमें 6 करोड़ 87 लाख 30 हजार रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों के अलावे विभिन्न विभागों को राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ है।
इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षा वीणा मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, आरक्षी अधीक्षक अमित रेनू, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव चुन्नू कांत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2023 का यह पहला राष्ट्रीय लोक अदालत है। जिसका आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को लाभ प्रदान करने के लिए नालसा के निर्देश पर पूरे देश में किया जा रहा है। कहा कि इसके माध्यम से लंबित एवं प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता है साथ ही न्यायालय का बोझ भी कम होता है।
वहीं उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा में अपने सम्बोधन में आम लोगों से अपील किया कि समय-समय पर होने वाले इस प्रकार के आयोजनों में शामिल होकर अपने मामलों को निष्पादित कराएं जिला प्रशासन भी न्यायपालिका के साथ तालमेल स्थापित कर हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरविंद कुमार पांडेय, आरक्षी अधीक्षक अमित रेनु ने भी सम्बोधित किया

Related Articles

Back to top button
Close