बोकारो में बर्डफ्लू की पुष्टि के बाद मचा हड़कंप, धनबाद में तेज किए गए पोल्ट्री फार्म के सर्वे

 

धनबाद : बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है। धनबाद में भी पोल्ट्री फार्म का सर्वे पशुपालन विभाग की ओर से तेज कर दिया गया है।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अपने-अपने इलाके में पोल्ट्री फार्म का सर्वे कर रहे हैं। पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों की मरने की स्थिति समेत अन्य जानकारी ली जा रही है।