राजधानी रांची में व्यापारी पर गोली चली। व्यवसायी बाल-बाल बच गए लेकिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था ने इस गोलीकांड के बाद कई सवाल खड़े कर दिए। राजधानी सुरक्षित नहीं अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है। बीच सड़क पर अपराधी बेखौफ गोलीबारी कर रहे हैं। कांके थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को निशाना बनाने की कोशिश की गयी।
बीच बाजार गोली चला रहे हैं अपराधी बढ़ रही है हिम्मत
रांची के कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के पास की है, जहां अपराधियों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया। कारोबारी विश्वजीत कुमार सिंह ने हाल में ही एक रेस्टोरेंट खोला है। वह अपने ही रेस्टोरेंट से लौट रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर जानलेवा हममला कर दिया। विश्वजीत के हाथ में हल्की चोट भी आई। 16 दिनो पहले झारखंड की राजधानी रांची में दिन दहाड़े गोली चली है। गोली रांची के विष्णु गली इलाके में चली है। रांची में त्योहार के मौसम में अपराधियों की हिम्मत इतनी थी कि भीड़ वाले इलाके में अपराधी बेखौफ होकर बीच बाजार में व्यवसायी को निशाना बना रहे हैं।राज्य में बढ़ता अपराध एक बड़ी चिंता
राज्य में अक्टूबर के महीने में एक दर्जन से अधिक गोलीकांड की घटना हुई है। राज्य में इस वर्ष अगस्त माह तक 1193 हत्या हो गयी है। रांची में आपसी विवाद में पहले भी पिस्तौल चली। एक के बाद एक कई घटनाएं हुई। रांची में ही इस आपसी विवाद में मधुकम इलाके में गोली चली। अपर बाजार में व्ययवसायी पर गोली चली। गढ़वा में 20 अक्टूबर को गढ़वा जिले में अज्ञात बदमाशों ने झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य अयूब अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य के कई जिलों में एक के बाद एक कई घटनाएं हुई।कुछ आंकड़ों पर नजर डालिए
4 नवंबर – लोहरदगा जिले के लोहरदगा-कुडू मुख्य पथ में कुडू थाना क्षेत्र के टाटी चौक के समीप स्थित बीसी सेंटर के संचालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है।
2 नवंबर- रामगढ़ जिले के बरकाकाना में बुध बाजार के पास निर्माण कार्य में लगी केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर बुधवार को बाइक सवार दो नाकाबपोश लोगों ने गोलीबारी की ।
31 अक्टूबर- गढ़वा जिले अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल सिंह को गोली गयी
24 अक्टूबर- खूंटी जिले में अपराधियों ने एक मुखिया समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी है।20 अक्टूबर- देवघर में बाबा मंदिर के बिल्कुल निकल गोलीबारी हुई,
19 अक्टूबर को देवघर जिले में नगर थाना क्षेत्र स्थित शिक्षा सभा चौक पर गैगवार में दो युवको गोली लगी जिसमें मनीष झा नामक युवक की मौत हो गयी। 15 अक्टूबर को दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित सहारा गांव में दिलीप शाह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
12 अक्टूबर को गढ़वा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलचम्पा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक अपराधियों ने खजुरी निवासी शाहबाद खान के कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी.
5 अक्टूबर को देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में बलियचौकी निवासी में टिंकू तुरी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी 4 अक्टूबर को पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में जनवितरण दुकानदार शिवनाथ राम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. 3 अक्टूबर को जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के सबुज में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े टिनप्लेट ढाला रोड के रहने वाले अमरनाथ गिरोह के रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी
