प्रबंधन की लापरवाही है या गलतफहमी बात की जाएगी - राज सिन्हा

प्रबंधन की लापरवाही है या गलतफहमी बात की जाएगी

प्रबंधन की लापरवाही है या गलतफहमी बात की जाएगी – राज सिन्हा

 

भुली। भुली बी टी ए परिसर में आंदोलन कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्यों से धनबाद विधायक राज सिन्हा मिले। संयुक्त मोर्चा की ओर से एटक के सचिब जे सी झा व जनता मजदूर संघ के सचिव विजय दास ने एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बी टी ए मुख्यालय के अधीन कार्य करता रहा है। इसे उत्पादन क्षेत्र एरिया 6 के अधीन करना समझ के परे है। प्रबंधन की लापरवाही है या गलतफहमी इस पर बात की जाएगी। सीएमडी से बात किया जाएगा।

अगर जरूरत पड़ी तो उच्च स्तर पर भी बात किया जाएगा। बिटीए एशिया की सबसे बड़ी कोयला श्रमिको को कॉलोनी है। इसका देखरेख बिटीए करती है। कही न कही लापरवाही बरती गई है जिससे यहां के कर्मियों को परेशानी होगी। इसके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

मौके पर नरेश सिंह, बप्पी दत्ता, सांसद प्रतिनिधि ललन मिश्रा, भुली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, इन्द्रकांत झा, किसान मोर्चा के धनबाद जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, गुप्ता, पूर्व पार्षद अशोक यादव, बिजेंद्र शर्मा, सतेंद्र ओझा, सहित बिटीए के कर्मी मौजूद थे।