किसान मंच के आंदोलन से पुलिस घबराई
किसान मंच के आंदोलन से पुलिस घबराई, लोकेश सिंह को थाना से छोड़ा

किसान मंच के आंदोलन से पुलिस घबराई, लोकेश सिंह को थाना से छोड़ा
भाजपा,गिरिडीह वि.स.मोर्चा का कार्यक्रता सम्मेलन संपन्न
गिरिडीह:- मनरेगा और जल नल योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले आर० टी० आई ० कार्यकर्ता सह किसान मंच के पूर्व सचिव देवचन्द्र यादव के विरुद्ध साजिश रचकर झूठा मुकदमा ( कांड संख्या 125/2023) दर्ज करने वाले बेंगाबाद थाना प्रभारी एवं सूचक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पुलिस अधीक्षक महोदय गिरिडीह से प्राथमिकी दर्ज कराने एवं छेड़खानी का आरोप लगा मॉब लिंचिंग का रूप देकर किसान मंच के अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के भतीजा लोकेश सिंह को जान से मारने का प्रयास किए जाने के घटना की जांच की मांग को लेकर किसान मंच ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया और शहर में “बेंगाबाद थाना का ताला टूटेगा, लोकेश सिंह छूटेगा, देवचंद्र यादव पर झूठा मुकदमा करनेवाले थाना प्रभारी और सूचक पर मुकदमा दर्ज करो” आदि नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।
धरना को संबोधित करते हुए किसान मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध किसान मंच ने जो मुहिम छेड़ा है उससे भ्रष्टाचारियों में भारी बौखलाहट है और बौखलाहट में उक्त झूठा मुकदमा किया गया है। पुलिस को इस सवाल का जवाब देना होगा कि अकेले देवचंद्र यादव मुखिया और उसके नौजवान बेटा को लप्पड़- थप्पड़ से मार – पीट कर मुखिया के गले से चैन कैसे छीन लिया, सिर्फ लप्पड़- थप्पड़ के आरोप पर आई० ०पी०सी० की धारा 325 क्यों लगा? कथित पीड़ित मुखिया महोदया और उनके नौजवान बेटा दीपक ने थाना में आवेदन क्यों नहीं दिया, घटना स्थल पर नहीं रहनेवाले मुखिया पति ने आवेदन क्यों दिया, सूचक और देवचंद्र यादव एक दूसरे के खिलाफ मुखिया चुनाव लड़ चुके हैं ऐसे में सूचक, देवचंद्र यादव का सही नाम आवेदन में क्यों नहीं टाइप करवा सके, कथित घटना 4 जून का है तो आवेदन 6 जून को क्यों दिया गया? किसान मंच के पूर्व सचिव देवचन्द्र यादव ने कहा कि जिस लोकेश सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाकर मॉब लिंचिंग का रूप देकर जान मारने का प्रयास किया गया उस लोकेश सिंह ने अपने 40 साल के जीवन में किसी को कठोर शब्द तक नहीं बोला होगा, किसी के साथ छेड़खानी करना तो दूर की बात। जिस चलती बोलेरो में छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है वह पूरा बोलेरो आदिवासियों से भरा हुआ था और लोकेश सिंह को जबरदस्ती अकेला बैठाया गया था। फिर अकेला व्यक्ति सभी आदिवासी युवकों और लड़की के मां बाप के बीच कैसे छेड़खानी किया होगा इसका जवाब थाना प्रभारी को देना होगा। किसान मंच के देवरी अंचल अध्यक्षा श्रीमती अन्ना मुर्मू ने कहा कि लोकेश सिंह का सिर्फ यही कसूर है कि वह उस अवधेश सिंह का भतीजा है जिसने भ्रष्टाचारियों का नींद हराम करके रखा है, जिसने गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, शोषित, को उसका अधिकार दिलाने के लिए उलगुलान कर दिया है।तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू ने कहा कि झामुमो का चादर ओढ़े थाना के कुछ दलाल आदिवासी कार्ड खेलने का प्रयास कर रहा है उसके नापाक मंसूबे को हम आदिवासी कामयाब नही होने देंगे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू, देवरी अंचल अध्यक्ष अन्ना मुर्मू महासचिव बैजून मुर्मू, डुमरी अंचल अध्यक्ष थांभी मंडल, बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, टिपन ठाकुर जिला सचिव विजय कुमार, जोगेश्वर ठाकुर, सनातन तिवारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, छत्रधारी सिंह, हेमलाल सिंह, रुपिया सोरेन, सुनीता मरांडी, मुस्लिम अंसारी, परशुराम वर्मा, सुजीत दास, संचित कुमार, गुलाम मियां, अहलाद मुर्मू, कुदरत अली, जगदीश यादव, राजेश किस्कू, संतोष बास्कें, पंचायत समिति सदस्य देवकी नंदन यादव, पप्पू यादव, रघुनंदन यादव, प्रियंका देवी, रेखा देवी सहित काफी संख्या में किसान, आर० टी० कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।