google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गिरिडीह

प्रदुषण के खिलाफ गिरिडीह में प्रदर्शन

प्रदुषण के खिलाफ गिरिडीह फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन

प्रदुषण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया गिरिडीह के फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन

गिरिडीहःगिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र के चतरो स्थित स्पंज आयरन प्लांट गेट के बाहर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि चतरो स्थित स्पंज आयरन प्लांट के जानलेवा प्रदुषण और धुआं इलाके मंे कहर बरपा रहा है। पूरे इलाके के हालात खराब हो चुके है। फैक्ट्री प्रदुषण का सबसे अधिक कहर बच्चों पर पड़ रहा है। कई बार आंदोलन के बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन प्रदुषण की परेशानी को दूर करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

प्रबंधन की लापरवाही है या गलतफहमी बात की जाएगी

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं स्थानीय ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आने वाले दिनों में अगर हालात नहीं सुधरे तो फैक्ट्री के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए ग्रामीण मजबूर होगें। इधर प्रदर्शन में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button
Close