
भाजपा सरकार को लेकर महिलाओं में रोष – सीता राणा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सम्पर्क अभियान
धनबाद। धनबाद के टुंडी विधानसभा क्षेत्र में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की ओर से आगामी 18 जून को धनबाद में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सम्पर्क अभियान के तहत जीतपुर, सिमलाडीह नगर कियारी क्षेत्र में महिलाओं से संपर्क किया गया।
गिरिडीह प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा को लेकर महिलाओं में रोष दिख रहा है। महिलाएं भाजपा के झूठे सपनो वादों से ऊब चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का रुझान वापस कांग्रेस की तरफ झुक रहा है और इसके पीछे कांग्रेस की विचारधारा है और भाजपा की झूठ।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा आज 9 साल के विफलता का भी जश्न मना रही है और छह लोकतंत्र ही नही आम जन मानस का भी मजाक उड़ा रही है।
जन सम्पर्क के दौरान दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस का दामन थामा। जिसे जिलाध्यक्ष सीता राणा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर रूबी खातून, हेमन्ती जयसवाल, पूनम देवी, पोद्दा देवी, मंगल देवी, गुड़िया देवी, गौरी देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, श्रीदेवी, पूजा देवी, अपशी देवी, श्रीमित्ता, क्रांति देवी आदि मौजूद थीं।