मध्य प्रदेश में महिलाओं को सरकारी नौकरी में33% आरक्षण बढ़ाकर 35% कर दी गई।

मध्य प्रदेश न्यूज़

         https://fb.watch/nultVvmdDJ/?mibextid=2JQ9oc

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव।राजनीति दल महिलाओं को  सौंगाते दे रहे हैं। इसमें प्रदेश की सत्ता पर भाजपा सबसे आगे हैं। सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। यह वन विभाग  भर्ती में नही लागू होगा। इससे पहले 1995 में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिला था।

जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का एलान किया । इसका सरकार ने अधिसूचना  जारी कर दिया है। यह आरक्षण सभी विभागों में लागू होगा। हालांकि शिक्षक भर्ती में महिलाओं को पहले की तरह 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा।<span;>मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार आधी आबादी को सरकारी नौकरी में आरक्षण, लाड़ली  योजना समेत कई सौंगातें दे रही है।

https://youtu.be/ZmSGrb_knl4?si=3s8PjESLRoDlNgtQ