न्यूज़ अपडेट
इजराईल और हमास के बीच संघर्ष को अब 20 दिन हो गए हैं। इस बीच दोनों तरफ से हुए हमलों में अब तक करीब 8000 लोगों की जान जा चुकी है। हमास के हमले में इजराईल के 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, वहीं इजराईल सेना के जवाबी हमलो से गाजा पट्टी में 6500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच गाजा पर इजराइल की तरफ से लगाए गए आपूर्ति प्रतिबंधों की वजह से आम जरूरतों की कई चीजों की किल्लत हो गई है। ईंधन की कमी के चलते यहां अस्पतालों में भी आम लोगों की ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि डॉक्टर सिर्फ आपात मामलों को ही इलाज के लिए भर्ती कर पा रहे हैं।
https://fb.watch/nVMVf9iq1J/?mibextid=2JQ9oc