धनबाद कांग्रेस ने असम के सीएम का फूका पुतला
धनबाद जिला कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर
असम में हुए पथराव और शहर में प्रवेश नहीं दिए जाने के बाद धनबाद कांग्रेस ने असम के सीएम का फूका पुतला ।
धनबाद:
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम में हुए पथराव और असम के शहरों में प्रवेश नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है! धनबाद मोमिन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने जरूरतमंद लोगों के बीच में किया कंबल का वितरण
धनबाद जिला कांग्रेस ने आज रणधीर वर्मा चौक पर असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की वही धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है! https://fb.watch/rrVOgpxzN_/
जिसके कारण असम में हेमंत विश्व शर्मा के इशारे पर यात्रा पर पथराव किया गया इसके साथ ही भाजपाई गुंडो ने जितने भी शहर में लगाए गए बैनर पोस्टर को हटाने का काम किया । भाजपा शासित राज्यों में यात्रा को रोकने के लिए कई तरह का प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही है।