मुंबई कपड़ा फैक्ट्री में फंसा मजदूर घर वापस आया |

धनबाद: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति धनबाद जिला मिडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से मुंबई में फंसे बरवाअड्डा खंढ़ेरी गांव के प्रवासी मजदूर खिरु राय की सकुशल धनबाद वापसी करवाया गया |

धनबाद : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने धनबाद जिले के आसनबनी पंचायत खंढ़ेरी गांव क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस समिति के जिला मीडिया प्रभारी, युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने खिरु राय जी और उनके परिवार की वापसी का अद्वितीय प्रयास किया है।

लगभग एक वर्ष से खिरु राय जी मुंबई के बदलापुर क्षेत्र में फंसे हुए थे, जिससे उनके परिवार की स्थिति बहुत कठिन हो गई थी। उनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चे घर का भरण-पोषण कर रहे थे, जो की दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे।

जब समिति को इस स्थिति की सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत धनबाद जिले की प्रशासनिक एकाइयों को सूचित किया। यहां तक कि मुंबई में भी संबंधित प्राधिकरणों को सूचना दी गई।

धनबाद पुलिस ने कसा नकेल अवैध लॉटरी कारोबारियों के खिलाफ।सब्बीर और समीर झरीया तथा जामाडोबा का तनवीर पर हुआ मामला दर्ज।

रंजीत कुमार महतो के प्रयासों और समिति के संघर्ष के परिणामस्वरूप, खिरु राय जी को उनके धनबाद के आवास में सकुशल वापसी करवाई गई। https://fb.watch/radi8Bx6n-/