झारखंड में भाजपा प्रत्याशी का हो रहा विरोध, गीता कोड़ा को गम्हरिया में बनाया बंधक
गम्हरिया:
लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार सौ पार का नारा दिया और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। वही लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। झारखंड में भाजपा और एन डी ए प्रत्याशियों को मोदी के गारंटी के बावजूद विरोध झेलना पड़ रहा है।
एन डी ए में शामिल आजसू के गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी का अपने ही क्षेत्र में विरोध झेलना पड़ रहा है। विरोध के बाद चौधरी ने बयान दिया कि नब्बे फीसदी प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाएंगे।
वहीं धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाने पर विरोध जता रहे हैं।
वहीं ताजा मामला सिंहभूम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गीता कोड़ा गमहरिया गई थी जहां ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप गीता कोड़ा को करीब ढाई घंटा घेरे रखा। बताया जा रहा है कि गीता कोड़ा को घेरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता थे। सड़क हादसे में युवक की गई जान
गीता कोड़ा ने बताया कि उन्हें घंटो बंधक बना कर रखा गया और उनके पी ए और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई है।
गीता कोड़ा को घेरने वालों के हाथो में डंडा और तलवार दिखा । उक्त मामला को लेकर प्रशासन ने मामला दर्ज किया है।
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गीता कोड़ा पर हमला करने वाले कुंठित मानसिकता के लोग हैं। https://youtu.be/ekiLQiNyiwc