google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंडदेशधनबादराजनीती

ढुल्लू महतो का भूली में तूफानी दौरा,

ढुल्लू महतो का भूली में तूफानी दौरा, झारखंड मोड़ में बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुवात की ! 

ढुल्लू महतो ने भूली का किया तूफानी दौरा

भूली/धनबाद

भूली। धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने शुक्रवार को भूली के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा किया। झारखंड मोड़ में बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुवात की ! राजपूत एकता मंच ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई !

उसके बाद सी ब्लॉक दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लिया और जन सभा को संबोधित किया। अटल स्मृति पार्क में युवा मोर्चा द्वारा चौपाल के आयोजन में शामिल हुए और अटल बिहारी वाजपेई के आदमकाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जिसके बाद भुइयां पट्टी होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचे। जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जन सभा को संबोधित किया। आंबेडकर चौक से शक्ति मार्केट होते हुए स्वामी विवेकानन्द चौक डी ब्लॉक में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और फिर मुंडा पट्टी होकर सेक्टर सात स्थित दुर्गा मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धनबाद लोकसभा चुनाव से 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिला

जिसके बाद ढुल्लू महतो डी ब्लॉक सेक्टर एक में प्रद्दुमन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां स्व प्रद्दुमान सिंह के पुत्र मानव अधिकार प्रोटेक्शन के धनबाद जिला सचिव संजय सिंह ने अंगवत्र और तलवार भेंट कर अग्रिम जीत की बढ़ाई दी। जिसके बाद ढुल्लू महतो आम बगान हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया और ए ब्लॉक बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद ढुल्लू महतो खेरकबाद, श्याम नगर, आजाद नगर का भ्रमण करते हुए भूली बस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान ढुल्लू महतो ने मोदी जी के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील किया।
पुरे कार्यक्रम में मुकेश लाल यादव, प्रियंका रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, सुमन सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, सूरज कुमार पासवान, रजनीश तिवारी, नीलू झा, लड्डू सिंह, पंकज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close