भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भूली मंडल से युवा शामिल होंगे। युवाओं का आक्रोश हेमंत सोरेन सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकेगा।

भूली न्यूज़       

भूली। भूली भाजपा मंडल का शिवपुरी में अशोक गुप्ता के आवासीय कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रभारी संतोष झा, रजनीश तिवारी, सतेंद्र ओझा, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, महेश सिंह, सुमन कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी दिन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संतोष झा ने आगामी 23 अगस्त को रांची के मोहराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली को लेकर विस्तार से बताया।