भुली न्यूज़

भूली शिवपुरी स्थित अशोक गुप्ता के आवासीय कार्यालय में भाजपा भूली मंडल का कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद वंदे मातरम् गीत के साथ बैठक आरंभ हुआ।
बैठक में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। बैठक का संचालन पप्पू शर्मा ने किया।

बैठक में भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने स्वागत संबोधन में कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने घर के साथ पड़ोसियों को भी भाजपा परिवार से जोड़ना होगा तभी जीत सुनिश्चित होगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष शहरी श्रवण राय यादव, धनबाद प्रभारी सुनील पासवान, निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, मानस प्रसून, रजनीश तिवारी शामिल हुए।
बैठक में इंद्रकांत झा, अनिल साव, गंगोत्री सिंह, आशा राय, ओम प्रकाश झा, अशोक गुप्ता, गुरुचरण सिंह, नीरज शर्मा, जगदीश प्रसाद राय, महेश सिंह, श्याम शर्मा, अनिल कुमार सिंह, शैलेश सोनी, नरेश पंडित आदि मौजूद थे।

