झारखंड के अंबेडकर कहे जाने बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई

झारखंड के अंबेडकर कहे जाने बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई 101वीं जयंती।

धनबाद :-

झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं झारखंड के अंबेडकर कहे जाने वाले बिनोद बिहारी महतो की आज 101 वीं जयंती है। जिसको लेकर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति द्वारा बिनोद बिहारी चौक मे स्व.बिनोद बिहारी महतो की 101 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवियों ने कांग्रेस नेता गंगा बाल्मीकि के भाई स्व. हनुमान चंद्र वाल्मीकि को दी भाविनी श्रद्धांजलि।

जहां विभिन्न संगठनों के लोगों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।सर्वप्रथम, टुंडी विधायक मथुरा महतो समाजसेवी हरेंद्र सिंह, डालू राम महतो आदि ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगो ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अयोजन किया गया।

इस दौरान मथुरा महतो ने कहा बिनोद बिहारी महतो के द्वारा दिए गए पढ़ो और लड़ो का नारा के पथ पर चल कर यहां युवा आगे बढ़े और झारखंड को बेहतर राज्य बनाने का काम करें। सदस्यता अभियान से महिला कांग्रेस होगी और मजबूत – सीता राणा