निरसा में फिर से में कमल खिल रहा है -मिथुन चक्रवर्तीकुमारधुबी-दिग्गज अभिनेता सह पश्चिम बंगाल के भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती मंगलवार को

निरसा में फिर से में कमल खिल रहा है -मिथुन चक्रवर्तीकुमारधुबी-दिग्गज अभिनेता सह पश्चिम बंगाल के भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती मंगलवार को कालियासोल इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां हजारों लोगों का जनसैलाब उमर पड़ा। वही भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व तीनों प्रखंड के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता ने बूके देकर हर्ष उल्लास के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मशहुर कलाकार व भाजपा नेता स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती ने निरसा विधानसभा से भाजपा विधायक अर्पणा सेंन गुप्ता के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अपील किया।
वहीं उन्होंने निरसा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि निरसा में फिर से कमल खिल रहा है।मैने अपनी पहली फ़िल्म में एक आदिवासी का रोल किया था, जिसमे मेरा नाम घिनुवा था। इस नाते झारखंड की आदिवासी जनता मुझे जरूर सपोर्ट करेगी और एक बार फिर से निरसा में भाजपा की सरकार बनेगी। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म डायलॉग से लोगों को प्रभावित किया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर अर्पणा सेनगुप्ता को आप लोग भारी मतों से विजई बनाते हैं तो आप लोगों के बीच आकर आपके साथ मिलकर डांस भी करूंगा। निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्पणा सेनगुप्ता ने कहा कि लाल झंडा से निरसा के लोग भयभीत है, एक बार फिर से लाल झंडा को निरसा विधानसभा से उखाड़ने फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। क्योंकि हमारे नरेंद्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। वही मौके पर अर्पणा सेनगुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, काजल नाग, संजय सिंह, संजय महतो, मधुरेंद्र गोस्वामी, प्रशांत बनर्जी, मन्नू तिवारी, डब्लू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, अनिल यादव, पिंटू सिंह, रंजीत मोदी, विनोद दास, विजय केसरी, गोपाल भारती, बृहस्पति पासवान, फूलचंद मंडल, पिंकी मरांडी, सुरजीत चंद्र, दीनबंधु, निताई चटर्जी,पोरेस चंद्र दास सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
