चंदनकियारी विधानसभा में भाजपा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

चंदनकियारी विधानसभा में भाजपा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी के समर्थन में डॉ. राजेश कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान डॉ. राजेश ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और भाजपा के कार्यों व योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ. राजेश ने घर-घर जाकर महिलाओं और पुरुषों के साथ बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने भाजपा की विकास योजनाओं और जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में कमल का बटन दबाने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा ही चंदनकियारी को सशक्त और समृद्ध बना सकती है।

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और भाजपा के प्रति अपने समर्थन का इजहार किया।

 

संवाददाता: एस के तौफिक
6204181635