झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रांची में गीतांजलि बैंकट हॉल में एक आभार समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रांची में गीतांजलि बैंकट हॉल में एक आभार समागम कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश की तरफ से किया गया !

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रांची में गीतांजलि बैंकट हॉल में एक आभार समागम कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश की तरफ से किया गया !
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर मंत्री दीपिका पांडे मंत्री इरफान अंसारी मंत्री शिल्पा तिर्की प्रतिपक्ष नेता प्रदीप यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय आदि सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व कार्य करता शामिल थे !
जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक जिलों से संगठन के जिला अध्यक्ष नगर प्रखंड व जिले के पदाधिकारी गण जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपने बूथ पर अच्छा प्रदर्शन किया वैसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी गुलाम अहमद मीर की तरफ से धन्यवाद और आभार दिया गया और सभी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी को अपनी ओर से सम्मान के रूप में एक पेन एक डायरी और एक फाइल दी गई और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया,
कहा पार्टी में संगठन सर्वोपरि है संगठन से बढ़कर कुछ नहीं कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है किसी को भी किसी व्यक्ति विशेष नेता का बनकर नहीं रहना चाहिए बल्कि एक सच्चे सिपाही की तरह एक सच्चा कार्य करता बनकर संगठन को मजबूत करना चाहिए आभार समागम में धनबाद जिला से भी काफी संख्या में पदाधिकारी गण शामिल हुए, जिसमें जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी जिला महासचिव गंगा वाल्मीकि प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान धनबाद जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार सैनी बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अनवर शहजादा इन सभी को प्रदेश के द्वारा अपने क्षेत्र में चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर सम्मानित किया गया !
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया !
राजकुमार सिंह की रिपोर्ट