google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breaking

झारखंड के आंदोलनकारियों ने आंदोलन को बेचा अटल जी ने झारखंड का सौगात दिया – राज सिन्हा

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी अवसर पर विधायक माननीय माल्यार्पण

झारखंड के आंदोलनकारियों ने आंदोलन को बेचा अटल जी ने झारखंड का सौगात दिया – राज सिन्हा

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी अवसर पर विधायक माननीय माल्यार्पण

भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड राज्य के आंदोलन में कई राजनीतिक पार्टी ने आंदोलन का हिस्सा रहे। झारखंड राज्य के कुछ आंदोलनकारियों ने आंदोलन को बेचने का काम किया। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का सौगात दिया। अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु रहे उनपर कोई आरोप नहीं लगा सकता । उन्होंने राष्ट्रवाद का समर्थन किया और राजनीति में एक ऐसी लकीर खींच दी जिसे आने वाले समय में भी कोई तोड़ नहीं सकता।


मौके पर भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा सुशासन दिवस के सुशासन नेता माननीय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी इस देश के लिए एक स्वर्णिम अध्याय है जो कभी भुला नहीं जा सकता है उनके कार्यों की उपलब्धि गिना भी जाए तो कम पड़ता है और आज झारखंड राज्य अलग करने में उनकी भूमिका हम थी लेकिन उनका सपना था कि झारखंड को विकास किया जाए परंतु आज तक वह सपना पूरा नहीं हुआ झारखंड पार्टी के हेमंत सोरेन झारखंड को बेचने का काम किया और परिषद के नाम पर उन्होंने झारखंड को बेचा और आज वही लोग झारखंड में राज कर रहे हैं !

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रजनीश तिवारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, सुमन कुमार, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, पूर्व पार्षद अशोक यादव, सतेंद्र ओझा, संकट मोचन पांडेय, अनिल साव, आशा राय, कलावती देवी, जगदीश प्रसाद राय, मनोज कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, ऋषभ राज कश्यप, अविनाश सिंहा, महेश सिंह, बबलू सिंह, ओम प्रकाश झा, कुणाल सिंह , मनमोहन सिंह, सखि चंद महतो, मिथलेश सिंह, कैलाश गुप्ता, गुरु चरण सिंह, जितेंद्र चौहान अरविंद कुमार चौहान सनी चौहान आदि उपस्थित थे।

राजकुमार सिंह की रिपोर्ट 

Tags

Related Articles

Back to top button
Close