google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडधनबाद

पुलिस के पूछताछ से मां की तबियत बिगड़ी, पिता ने किया बेटे को बेदखल

पुलिस के पूछताछ से मां की तबियत बिगड़ी, पिता ने किया बेटे को बेदखल

पुलिस के पूछताछ से मां की तबियत बिगड़ी

पिता ने किया बेटे को बेदखल

कतरास। गोंदूडीह ओ पी क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी खरिकाबाद के रहने वाले प्रेम कुमार सिंह ने अपने बेटे नितेश कुमार सिंह को बेदखल कर दिया। प्रेम कुमार सिंह ने एस एस पी धनबाद को इस संबंध में पत्र दिया है और अपने बेटे से किसी प्रकार के संबंध ना रखने की बात कही है।

मामला नितेश कुमार सिंह पर एक लड़की द्वारा शादी का वादा करने से जुड़ा हुआ है। वहीं नितेश कुमार सिंह को 28 फरवरी को लड़की का रिश्तेदार चंदन रवानी घर से लेकर गया। जिसके बाद नितेश कुमार सिंह घर नहीं लौटा।

पुत्र मोह में मा पुनम देवी नितेश के काफी खोजबीन के बाद नितेश के नहीं मिलने पर 48 घंटा बाद गोंदुडीह ओ पी गई। पुलिस के पूछताछ के दौरान ही पूनम देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसे पुलिस के सहायता से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पुनम देवी का इलाज किया गया। पुनम देवी कुछ भी बताने के स्थिति में नहीं हैं। इन्हें अपने बेटे के लापता होने से अनहोनी की चिंता सता रही है।

इस संबंध में प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि नितेश कुमार सिंह को चंदन रवानी घर से ले गया फिर वह वापस नहीं लौटा। मुझ पर अनर्गल आरोप लगा कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
अब देखना बाकी है कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Back to top button
Close