भूली। भूली सी ब्लॉक कोऑपरेटिव मैदान में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस को बाबू वीर कुंवर सिंह समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम दिनेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिबक तौर पर पूर्व महापौर धनबाद नगर निगम चंद्रशेखर अग्रवाल, अनंतनाथ सिंह, राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश सचिव सुंदिष्ट कुमार सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश पासवान , सरजू सिंह , मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह , दिनेश यादव, गंगा बाल्मीकि, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, नरेश पासवान, अशोक सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया।