दीनदयाल उपाध्याय की 108 वी जयंती मनाई गई:-भुली

भुली न्यूज़ 

दीनदयाल उपाध्याय की 108 वी जयंती मनाई गई । भूली शिवपुरी में भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती मनाई गई। दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर सूरज कुमार पासवान ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए आत्मसात करने की जरूरत है।

सूरज कुमार पासवान ने कहा कि 26 सितंबर को धनबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का परिवर्तन यात्रा में भूली मंडल से पांच सौ कार्यकर्ता भूली से धनबाद जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं से सूरज कुमार पासवान ने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में समर्थकों के साथ परिवर्तन यात्रा में शामिल हों।
इंद्रकांत झा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय उच्च कोटि के विचारक और दार्शनिक थे। राष्ट्र निर्माण को लेकर उन्होंने जो विचार दिए वह आज भी प्रासंगिक हैं।
मौके पर कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, अशोक गुप्ता, प्रयाग राज रविदास, ओम प्रकाश झा, महेश सिंह, बबलू सिंह, पंकज सिंह, राजीव सिंह उर्फ लड्डू सिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, मानिक कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।