भूली”ए”ब्लॉक में कांग्रेस नेताओं द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह जी की 117 वी जयंती मनाई गई।

विराट भारत न्यूज़ 

भूली नगर ए ब्लॉक में कांग्रेस नेताओं द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह जी की 117 वी जयंती मनाई गई नेताओं द्वारा उनके चित्र पर फूल माला पुष्प अर्पित कर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस नेता गंगा वाल्मीकि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह जैसा क्रांतिकारी देशभक्त हो नहीं सकता

भारत माता की आजादी के लिए हजारों कष्ट सहते हुए मातृभूमि की रक्षा में हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए उनकी कुर्बानी को देश युगो युगो तक याद करता रहेगा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में, भूली ओबीसी नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, राजेंद्र वर्मा, दीपक वाल्मीकि, आजाद रंजन, मोहम्मद साबिर, मनोज विश्वकर्मा,निर्मल वाल्मीकि, सूरज कुमार, कालिदास, किरण महतो,आकाश कुमार,विकास कुमार आदि लोग मौजूद थे