डांडिया के धुन पर नाचती रही महिलाएं , गूंजती रही जय माता दी की आवाज

भुली न्यूज़ 

भूली बी ब्लॉक स्थित योग केंद्र में सद्भावना एनजीओ और पतंजलि योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि K.N Singh, मंजीत सिंह, बबिता पांडेय उपस्थित हुए। सद्भावना एनजीओ की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मातारानी की आराधना कर डांडिया का शुभारंभ किया गया। डांडिया में सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मातारानी के मधुर संगीत पर महिलाएं झूमती रही।
कार्यक्रम का संचालन सद्भावना एनजीओ के सचिव ने किया । वहीं धन्यवाद ज्ञापन अशोक गुप्ता ने दिया।
कार्यक्रम को लेकर बताया कि पिछले चार वर्षों से भूली के योग केंद्र में लगातार डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सद्भावना एनजीओ के सदस्यगण, पतंजलि योग केंद्र के सम्मानित सदस्यगण एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाएं डांडिया कार्यक्रम में भाग ली।और मौके पर गणमान्य लोग उपस्थित थे।