रामगढ़ अम्बेडकर पार्क मे अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के द्वारा संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी। जिसमें परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक एवं सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व जंयती की खुशी मनाते हुए सैकड़ों लोगों के बीच लड्डू मिठाई बांटी गई और पटाखा भी फोड़ा गए! पूरे रामगढ़ शहर में नीला झंडा बैनर पोस्टर लगा कर शहर को सजाया गया।। जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने “ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में” ” ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई” बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मदारी भी उठाई थी। 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 130वीं जयंती मनाई जा रही है।उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी।उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। एक दलित परिवार से आने वाले बी.आर. अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं, लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा।यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ———- कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र नायक, अनमोल सिंह, भुनेश्वर राम, लखेन्द्र पासवान, छोटेलाल राम, महेंद्र मुंडा, नवनीत राम, राजू पासवान, राजेंद्र राम, कुंभकरण करमाली, मुन्ना पासवान, रंजीत राम, मनोज राम, संतोष पासवान, कर्मों भुइयां, धीरज राम, मुकेश नायक, बबलू नायक, बबलू राम, अजय पासवान, मधुराम, मोहन राम, जुगेश नायक, उत्तम पासवान, अविनाश राम, किशोर रजक, बिट्टू पासवान, सुनील नायक, बिट्टू रजवार, विकास पासवान, केवल पासवान, पप्पू राम, सुधीर कुमार पासवान, मुमताज मंसूरी, आजाद कुरेशी, राजू रजक, विजय रजक, विनोद नायक, पप्पू पासवान, देवआनंद पासवान, इंदरजीत राम, राजेंद्र नायक, अशोक पासवान, अमरदीप राम, श्यामल पासवान, जितेंद्र पासवान,शंकर नायक, जिम्मी राम जितेंद्र राम रंजीत प्रसाद अन्य सेकडौ लोग उपस्थित थे।