रांची: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में हैं। धोनी फिर से नीली जर्सी में नजर आए। वो रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करते देखे गए। हालांकि उनके हाथ में बल्ला नहीं पिस्टल था। दरअसल धोनी रांची में वक्त बिता रहे हैं, वहां वो हर दिन स्टेडियम में जाकर कई खेलों को लुफ्त उठा रहे हैं। इस दौरान धोनी ने निशानेबाजी पर भी हाथ आजमाया। महेंद्र सिंह धोनी का शूटिंग करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी हाथ में पिस्टल लिए निशानेबाजी करते देखे गए। बता दें कि आईपीएल 2022 का ऑक्शन12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाला है। इस बार सीएसके युवा खिलाड़ियों को खीरदने की कोशिश कर सकती है।सीएसके ने धोनी, जडेजा और ऋतुराज को रिटेन किया है। जडेजा को 16 करोड़, धोनी 12 करोड़ और ऋतुराज को सीएसके ने 8 करोड़ में रिटेन किया है। इसके अलावा मोईन अली को चेन्नई ने 6 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। खिलाड़ियों को रिटेन करने में सीएसके ने अबतक 42 करोड़ रूपये खर्च कर चुके हैं।
धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 में संन्यास ले लिया था। वो सिर्फ आईपीएल खेलते नजर आते हैं। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग आईपीएल में चार बार चैंपिनय रह चुकी है। पिछले आईपीएल में धोनी की टीम ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया था।
