झारखंड की खनिज संपदा को किसी कीमत पर लूटने नहीं दिया जाएगा : ढुल्लू महतो

 

धनबाद
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आहूत राज्य में पानी बिजली, गिरती कानून व्यवस्था,अवैध उत्खनन,भ्रष्ट अधिकारियों के पोस्टिंग का उद्योग,अवैध जमीन घोटाला,कृषि बाजार शुल्क वापस लेने एवं बंद आयुष्मान योजना को पुनः चालू करने की मांग की लेकर भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ नगर निगम कार्यालय धनबाद के मुख्य द्वार पर विराट प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की मेयर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बहन आशा लकड़ा पशुपतिनाथ सिंह , बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो राज सिन्हा रागिनी सिंह चंद्रशेखर अग्रवाल चंद्रशेखर सिंह सहित हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुलूस के साथ जिला परिषद मैदान से पदयात्रा करते हुए धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि जब से राज्य में झामुमो कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है राज्य में कोयला लूट ,बालू लूट ,पत्थर लूट ,खनिज संपदा की लूट मची हुई है राज्य में पीने का पानी की घोर संकट है बिजली की स्थिति इतनी भयावह है कि कब आती है कब जाती है पता तक नहीं चलता सरकार के लोग कहते है कि हेमंत है तो हिम्मत है मैं तो कहता हूं सही कहते ही लेकिन आम आदमी के लिए नहीं अपराधियो के लिए भ्रष्टाचारियों के लिए है।झारखंड किसी परिवार की जागीर नहीं है जो इसे बेच दें झारखंड सवा तीन करोड़ जनता का है और इसकी लूट की खुली छूट किसी को नही दी जाएगी झारखंड की खनिज संपदा को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।