नारी शक्ति जन सुविधा केन्द्र के कार्यालय का भव्य उद्घाटन

भूली। भूली ई ब्लॉक सैक्टर तीन के बजरंग बली मंदिर के पास नारी शक्ति जन सुविधा केन्द्र का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भूली सहित धनबाद जिला के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने डालने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति को अपनी अहमियत पहचाननी होगी। महिलाओं को जागरूक होना होगा और शिक्षा व जागरूकता को हथियार बना कर सामाजिक लड़ाई लड़नी होगी। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र सामाजिक राजनीतिक स्तर पर कार्य के साथ महिलाओं को संगठित कर स्वरोजगार योजना पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। आर्थिक स्वाबलंबन को लड़ाई का हिस्सा बनाना होगा।
मौके मुकेश चौबे, डॉ बालेश्वर कुशवाहा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, सुनील कुमार सिंह, उषा सिंह, प्रिया चौबे, मधुमति सिंह, मधु झा, किरण चौहान, किरण कुमारी ऋषि, सोनी देवी, कंचन देवी, सीमा देवी, मुन्नी देवी, पूनम सिंह, मधु देवी, नीतू देवी, रूमन सिन्हा, कुसुम चौहान, वीना सिन्हा, गंगोत्री सिंह, शांति देवी, मुकेश चौहान, संतोष सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, वीना देवी, सुनीता देवी, राखी झा, कैलाश गुप्ता, बर्जेश सिंह, मानस रंजन, रामचद्र राम, गजेन्द्र सिंह, पवन कुमार, संदीप कुमार, भुनेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।