धनबाद
झरिया–जामाडोबाटाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया से जामाडोबा महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता करने पहुंचे बी.जे.के.एम. एस के महामंत्री सह प्रदेश सचिव रणविजय सिंह।श्री सिंह ने महाप्रबंधक को टाटा सिजुआ,भेलाटांड़,टाटा सिजुआ 1 नम्बर एवं टाटा कंपनी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के समस्याओं से अवगत कराया।श्री सिंह ने शिक्षा,बिजली,पानी को लेकर महाप्रबंधक से विशेष रुप से चर्चा की एवं सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। महाप्रबंधक ने आश्वास करते हुए कहा कि सभी समस्याओं को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित वर्तमान पार्षद डिस्को महतो,पार्षद प्रतिनिधि मिनी महतो उपस्थित थे।
