सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, मुकेश डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ एलान

*सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, मुकेश डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ एलान*

 

*हिमाचल प्रदेश :* कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। सुखविंदर सुक्खू सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं।