रामगढ़ जिला में पुलिस विभाग में कार्यरत परीक्षित कुमार महतो का पुत्र लापता

रामगढ़ जिला में पुलिस विभाग में कार्यरत परीक्षित कुमार महतो का पुत्र लापता।

 

               ।। लापता ।।

 

अनिकेत की जानकारी देने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें 

            8210963860

 

लापता : अनिकेत कुमार

उम्र। : 14 वर्ष 

रंग : सांवला 

पहनावा : टीशर्ट हल्का आसमानी,

                 ब्लू ट्राउजर,बैग  

                 आसमानी 

 कद : 5 फिट 6 इंच 

विद्यालय : डी.ए.वी पब्लिक स्कूल

                   हजारीबाग 

स्थाई पता : ग्राम- क्षत्रु टांड़, थाना- 

                   महुदा, जिला धनबाद 

                   झारखंड

वर्तमान पता: नूतन नगर लखी, 

                   थाना- मुफस्सिल, 

                   जिला-धनबाद झारखंड

माता : विजीता देवी 

पिता : परीक्षित कुमार महतो

 

आपके सहयोग से एक मां को पुत्र से मिला सकता है और एक पुत्र को मां से ।

हजारीबाग:- रामगढ़ जिला में पुलिस विभाग में कार्यरत परीक्षित कुमार महतो का पुत्र 14 वर्षीय अनिकेत कुमार 25 मई 2023 से लापता है।

 

 आपको बता दें कि अनिकेत कुमार गुरुवार की सुबह से ही लापता है।

उसकी मां विजिता देवी 25 मई को दोपहर के बाद अपने पुत्र की तालाश में

आस पास के क्षेत्रों में दर दर भटकती रही, आस पास में रहने वाले लोगों से

पूछने के बाद अनिकेत की जानकारी नहीं मिली। 

 

इस बात की जानकारी अपने पति

परीक्षित कुमार महतो को दी और कहा

कि जब गुरुवार सुबह किचन में थी तब

अनिकेत मुझसे कही बाहर घूमने की बात कह रहा था और मैने किचन से ही

हां बोली और उसके बाद से अनिकेत लापता है। 

वही अपने पुत्र की लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परीक्षित

महतो द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास करने के बावजूद भी अनिकेत का कोई अता पता नहीं चल सका। 

वही इसकी लिखित सूचना अनिकेत

की मां विजिता देवी हजारीबाग के

मुफस्सिल थाना में 26 मई 2023 दिन

शुक्रवार को दी व अपने 14 वर्षीय पुत्र

अनिकेत कुमार को ढूंढने के लिए

मुफस्सिल थाना प्रभारी से गुहार लगाई।

 

हालांकि आज चौथे दिन रविवार 28

मई रात तक भी अनिकेत का कोई सुराग व कोई जानकारी नहीं मिला ।